आर्टिकल 19 न्यूज दमोह
पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध “ऑपरेशन क्लीन”
अभियान संचालितजिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन में अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ तथा अवैध सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन” लगातार चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत संदिग्ध गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा आमजन से भी सहयोग की अपील है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 अथवा जिला कंट्रोल रूम को प्रदान करे।

