आर्टिकल 19 न्यूज दमोह
सकारात्मक सोच से बदलता है, कार्य संस्कृति का माहौल=
=जनसमस्याओं के समाधान में इच्छाशक्ति सबसे बड़ी ताकत,=
=1600 में से 1471 पेंशन प्रकरणों का हुआ निराकरण=
=पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा की दी गई विस्तृत जानकारी==समय-सीमा बैठक संपन्न, दिए गये अहम् दिशा-निर्देश=
= सीएम हेल्पलाईन की शिकायतें नान अटेंड न रहे, यदि ऐसी स्थिति पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। शिकायतो का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। इस आशय के निर्देश समय सीमा बैठक के दौरान दिए। जिन विभागो ने अच्छा कार्य किया है, वे इसी तरह तत्परता से कार्य करते रहे। बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे सहित सभी एसडीएम और जिला अधिकारी मौजूद रहे।
वर्षा और महासागर का उदाहरण देते हुए कहा छोटी-छोटी वर्षा की बूंदों का पूरे संसार को इंतजार रहता है, जबकि विशाल महासागर को वह सम्मान नहीं मिलता। छोटी-छोटी सकारात्मक बातें और प्रयास समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं, जब लोगों की सोच बदलती है तो कार्य अपने आप होने लगते हैं। पहले कार्यालय में सहयोग की कमी की शिकायतें सुनाई देती थीं, लेकिन अब सभी अधिकारी और कर्मचारी सकारात्मक वातावरण में बेहतर कार्य करने के लिए आगे आ रहे हैं।
जिन पेंशन प्रकरणों को पहले असंभव बताया जा रहा था, उनका भी समाधान संभव हुआ। जिन हितग्राहियों की पेंशन पिछले 9 महीनों से बंद थी, उनमें से 1600 प्रकरणों में 1471 का निराकरण प्रशासन की दृढ़ इच्छाशक्ति और आपसी विश्वास से किया गया है। ऐसा कोई कार्य नहीं है जिसे किया न जा सके,आवश्यकता केवल मजबूत इच्छाशक्ति की है।पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा
समय-सीमा बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. अठ्या ने पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा की जानकारी देते हुए बताया कि यह सेवा दो स्वरूपों में संचालित की जा रही है। सड़क दुर्घटना, औद्योगिक हादसे या प्राकृतिक आपदा की स्थिति में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को त्वरित उपचार हेतु निशुल्क एयर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जाती है।आयुष्मान कार्डधारकों को राज्य के भीतर और बाहर उपचार सुविधा
जटिल बीमारी की स्थिति में आयुष्मान कार्ड धारकों को राज्य एवं राज्य के बाहर स्थित सरकारी और आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों तक निशुल्क हवाई परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।गैर-आयुष्मान हितग्राहियों को भी मिलेगी सुविधा
जिन मरीजों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, उन्हें राज्य के भीतर सरकारी अस्पतालों तक निशुल्क हवाई परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं राज्य के बाहर उपचार के लिए अनुमोदित दरों पर सशुल्क एयर एंबुलेंस सेवा भी प्रदान की जाएगी।मार्गो पर संकेतक लगाये जाये
लोक निर्माण विभाग और अन्य सड़क निर्माण विभागो से कहा पुल-पुलियो पर संकेतक शीघ्र लगवाया दिये जायें। यह कार्य तत्काल समय-सीमा में करा लिया जायें।लर्निग लायसेंस केम्प लगाये जायें
जिले के सभी महाविघालयों में लर्निग लायसेंस के लिए प्लॉन तैयार कर केम्प आयोजित किए जाये, ताकि हर छात्र जिसे लर्निग लायसेंस बनवाना हो, बनवा सके। अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य को पूर्ण प्लानिंग कर कार्यवाही सुनिश्चित कराने निर्देश दिए।
इस आयोजित बैठक के दौरान सुभाष कालोनी के नाले की सफाई की जानकारी लेते हुए कहा पूरे नाले की सुढृण साफ-सफाई हो ताकि पुन: जल-भराव की स्थिति न बने। परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण और नगरपालिका अधिकारी इसे सुनिश्चित करे।


