बम्हौरी बीका में NHAI की अधिग्रहित भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

➡️ शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्यवाही

➡️ बम्हौरी बीका में NHAI की अधिग्रहित भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा जिले की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने हेतु समस्त एसडीएम को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समस्त एसडीएम को शासकीय भूमि पर से अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण से मुक्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती पाल के निर्देशनुसार ग्राम बम्होरी बीका में सागर – रहली मार्ग में सर्विस रोड हेतु NHAI द्वारा अधिग्रहित की गयी भूमि खसरा नं 15/1, 15/3 कुल रकवा 0.37 हे में से अर्जित रकवा 0.06 हे पर स्थित निर्माण कार्य पर बुलडोजर की कार्यवाही करते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

उक्त कार्यवाही के दौरान मौके पर तहसीलदार श्री राहुल गौड़, पटवारी श्री अरविंद एवं NHAI के इंजीनियर श्री आयुष पाठक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!