आर्टिकल 19 न्यूज दमोह

दमोह जिले में प्रथम वार अपोलो हॉस्पिटल जबलपुर के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया–
-जबलपुर के अपोलो हॉस्पिटल द्वारा दमोह में प्रथम बार व्रहत रूप से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर मानस भवन में लगाया गया जहां 210 गंभीर मरीजों का खासतौर पर हृदय और कैंसर मरीजों का परीक्षण किया गया ।
आयुष्मान कार्ड के तहत अपोलोअस्पताल में निशुल्क परीक्षण की और दवाइयां का आश्वासन दिया गया। अपोलो हॉस्पिटल में सीजीएचएस। एल आई सी कार्ड ,पुलिस कार्ड, पोस्ट ऑफिस कार्ड ,आयुष्मान कार्ड ,अन्य सभी प्रकार के कार्ड जो सरकार शासन द्वारा मान्य है ।उधर पर निशुल्क सर्जरी की व्यवस्था की गई है।
अपोलो हॉस्पिटल के हेड पी आर ओ हर्षवर्धन परिहार ने बताया कि आज दोपहर को पूर्व विधायक अजय टंडन के द्वारा निशुल्क शिविर का उद्घघाटन किया गया।जहां सबका संताेजनक ढंग से परीक्षण कर कैंसर मरीजों का काउंसलिंग की गई। व दवा वितरण किया गया।
