आर्टिकल 19 न्यूज दमोह
अशोक कुमार अहिरवार
राजनगर तालाब में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका
दमोह। देहात थाना क्षेत्र के राजनगर तालाब में युवक-युवती के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सोमवार को तालाब से कटनी जिले के रंगनाथ थाना क्षेत्र निवासी सत्या निषाद (पुत्री कैलाश निषाद) का शव बरामद हुआ था। इसके बाद मंगलवार सुबह एसडीईआरएफ टीम ने दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसमें अनमोल मुड़ा (निवासी इंदिरा कॉलोनी, दमोह) का शव भी तालाब से निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजन देर रात जिला अस्पताल पहुंचे और मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए। मंगलवार सुबह शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल, एएसआई अभय सिंह, आरक्षक रूपेश सहित एसडीईआरएफ और पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


