आर्टिकल 19 न्यूज दमोह
अशोक कुमार
युवा नेता सिद्धार्थ मलैया की मानवता: सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर पेश की मिसाल।
बंडा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कंदारी निवासी जितेंद्र सिंह लोधी अपनी धर्मपत्नी एवं दो छोटे बच्चों के साथ गढ़ाकोटा रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम चनोआ के पास ट्रक और एम्बुलेंस की अचानक हुई सड़क क्रॉसिंग के कारण उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे परिवार के सदस्य घायल हो गए।
घटना के समय सागर से दमोह की ओर जा रहे युवा नेता सिद्धार्थ मलैया की नजर दुर्घटनाग्रस्त वाहन पर पड़ी। उन्होंने बिना समय गंवाए अपनी गाड़ी रोकी और मानवता का परिचय देते हुए घायल महिला एवं बच्चे को तत्काल अपने वाहन से गढ़ाकोटा सिविल अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल में घायल जितेंद्र सिंह लोधी, उनकी धर्मपत्नी एवं पुत्र को प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने भी सहयोग प्रदान किया। इस संवेदनशील और सराहनीय कार्य के लिए क्षेत्रवासियों ने सिद्धार्थ मलैया के प्रति आभार व्यक्त किया है। संकट की घड़ी में उनकी तत्परता और मानवीय संवेदना समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनी है।

