तेंदूखेड़ा के पास फिर सड़क हादसा, अज्ञात बाईक सवार की मौत

आर्टिकल 19 न्यूज दमोह

अशोक कुमार अहिरवार

तेंदूखेड़ा के पास फिर सड़क हादसा, बाइक अज्ञात सवार की मौत जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार देर रात एक और सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि विगत दिन पहले इसी क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हुई थी जबकि तीन लोग घायल हुए थे।

रात्रि में पुनः एक बाइक सवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!