आर्टिकल 19 न्यूज दमोह
अशोक कुमार अहिरवार

हिण्डोरिया थाना में हुए एक सनसनीखेज अंधे कत्ल का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, मोटरसाइकिल और अन्य साक्ष्य भी बरामद कर लिए हैं।23 जून को हिण्डोरिया के वार्ड क्रमांक 7 स्थित एक किराये के मकान में 28 वर्षीय बुच्ची उर्फ आमिर खान का खून से लथपथ शव मिला था।
मृतक की दोनों जांघों पर चाकू के गंभीर घाव पाए गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की गतिविधियों, संपर्कों और तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से परीक्षण किया।
विवेचना में सामने आया कि घटना से पहले गोप तलैया के पास मृतक का रामजी लोधी, पवन ठाकुर, शेर खान और चंदन सिंह से विवाद हुआ था।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पुरानी रंजिश और थप्पड़ मारकर किए गए अपमान का बदला लेने के लिए उन्होंने योजना बनाई और देर रात मृतक के कमरे पर पहुंचकर हमला किया।
मुख्य आरोपी रामजी लोधी ने चाकू से वार कर हत्या करना स्वीकार किया।पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
