प्रतिभा आरक्षण की मुहताज नहीं यह सिद्ध कर दिखाया अहिरवार समाज के प्रतिभाशाली छात्र प्रिंस ने

आर्टिकल 19 न्यूज दमोह

नगर तेंदूखेड़ा से शिक्षक श्री गनेश प्रसाद अहिरवार उच्च माध्यमिक शिक्षक (शास कन्या हा. से.वि.तेन्दुखेड़ा) के सुपुत्र प्रिंस ने अपनी कड़ी मेहनत से IIT INDORE से बीटेक करने के बाद दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप ( माइक्रोचिप्स या सेमीकंडक्टर चिप्स डिज़ाइन ) कंपनी ANVIDIA में 44 लाख पैकेज से asic engineer के पद पर चयनित होकर सम्पूर्ण नगर,क्षेत्र एवं परिवार जनों का गौरव बढ़ाया है।

उनके सभी शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।इनका बचपन से ही पढ़ाई के प्रति समर्पण, और दृढ़संकल्पित रहा।

आज उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिये प्रेरणा बनकर सामने आई है।हम सभी की ओर से प्रिय प्रिंस जी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!