गुरु अर्जन देव जी के शहीदी गुरपूरब पर पंजाबी महिला विकास समिति दमोह ने की छबील सेवा

आर्टिकल 19 न्यूज दमोह

अशोक कुमार अहिरवार

दमोह धर्म के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी गुरपूरब के उपलक्ष में पंजाबी महिला विकास समिति दमोह द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह पार्क के समक्ष छबील सेवा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सेवा कार्य में भाग लिया तथा शहर के मुख्य मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों को ठंडा शरबत वितरित किया।

समिति की सदस्य ने गुरु साहिब की शिक्षाओं का स्मरण करते हुए निस्वार्थ सेवा मानवता एवं परोपकार का संदेश दिया सभी ने सेवा कर में उत्साहपूर्वक से भगत निभाई और समाज में प्रेम भाईचारे और सेवा भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

इसके साथी समिति के सदस्यों ने शहर में स्वच्छता रखने के लिए भी दृढ़ संकल्प लिया इस अवसर पर पंजाबी महिला विकास समिति की अध्यक्ष सोनिया अरोरा ,सचिव शुची अरोड़ा,नीटो गांधी ,अनमोल गांधी रिंपी गांधी ,मोनी गांधी, बेबी खंडूजा कुलजीत खंडूजा एवं प क्लब की चेयरपर्सन रितु दुआ सहित अनेक सदस्यों की गरिमा मयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्यों की दिल से सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!