अज्ञात वाहन की टक्कर से वरिष्ठ पत्रकार डॉ. महेंद्र सिंह राजपूत घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

आर्टिकल 19 न्यूज दमोह

अशोक कुमार अहिरवार

पटेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवडोगरा के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. महेंद्र सिंह राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल दमोह में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात की है जब डॉ. महेंद्र सिंह राजपूत पटेरा क्षेत्र से गुजर रहे थे।

इसी दौरान देवडोगरा के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनके चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और परिचितों द्वारा उन्हें तुरंत एक निजी वाहन की मदद से जिला अस्पताल दमोह लाया गया।

डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है, और फिलहाल उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पत्रकार संघ और शुभचिंतकों ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

वहीं, पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!