आर्टिकल 19 न्यूज जिला दमोह
थाना कुम्हारी पुलिस के द्वारा की गई अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही* *20 किलो 500 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ,एक मोटरसाईकिल एवं दो मोबाइल जब्त ।
* पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से) के द्वारा जिले में अवैध जुआ,सट्टा ,शराब एवं अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध आपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया , एसडीओपी हटा श्री सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना कुम्हारी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
मुखबिर से प्राप्त सूचना पर तत्परता से कार्यवाही थाना प्रभारी कुम्हारी एवं कुम्हारी पुलिस टीम के द्वारा 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 02 लाख रूपए ,एक जावा कंपनी की मोटरसाइकिल क्र. एमपी-21-जेड जे-6649 कीमती करीबन 02 लाख रूपए एवं दो मोबाइल कीमती करीबन 20 हजार रूपए कुल मशरूका कीमती करीबन 4 लाख 20 हजार रूपए जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
दमोह पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है एवं जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु ऐसे अभियानों को आगे भी प्रभावी रूप से संचालित किया जाता रहेगा।
*अभियुक्त* – 1.सरमुन्दर पिता इंताश पारदी उम्र 22 वर्ष , 2. निटी पिता बर्फ सिंह पारदी उम्र 26 वर्ष दोनों निवासी ग्राम हरदुआ थाना कुठला जिला कटनी (म.प्र.)
*जब्त मशरूका –
* 1. 20 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 02 लाख रूपए 2.एक जावा कंपनी की मोटरसाइकिल क्र. एमपी-21-जेड जे-6649 कीमती करीबन 02 लाख रूपए 3.दो मोबाइल कीमती करीबन 20 हजार रूपए कुल मशरूका कीमती करीबन 4 लाख 20 हजार रूपए
*सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी-
* थाना प्रभारी कुम्हारी ब्रजेश पांडेय, सउनि गोविन्द सिंह,सउनि महेश उपाध्याय, प्रधान आर. रामबहादुर , रामकिशोर,सूर्यकांत पांडेय,संजय पाठक, आर. राजेश ,बलवन्त एवं सायबर सेल से प्रआर. राकेश अठ्या, सौरभ टंडन, आर. मयंक दुबे

