आर्टिकल 19 न्यूज दमोह/मध्यप्रदेश
खेती के साथ बिजली उत्पादन, एमपी ने बढ़ाया बड़ा कदम
मध्यप्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में राज्य के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड और जर्मन सरकार समर्थित इंडो-जर्मन एग्री वोल्टाइक सहयोग परियोजना (आईजीसीए) के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। इसके तहत किसान अपनी कृषि भूमि पर खेती के साथ-साथ सौर ऊर्जा का उत्पादन भी कर सकेंगे।
एग्री वोल्टाइक मॉडल से अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता नहीं होगी, खाद्य सुरक्षा बनी रहेगी और भूमि विवादों में भी कमी आएगी। सरकार किसानों को एग्री-सोलर परियोजनाओं के लिए सब्सिडी उपलब्ध कराएगी। किसान अपनी जमीन के स्वामित्व को बरकरार रखते हुए खेतों में सोलर पैनल लगाकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकेंगे। यह पहल पीएम-कुसुम 2.0 योजना के अनुरूप है। जर्मन कंपनी नीतिगत ढांचा तैयार करने और जागरूकता कार्यक्रम चलाने में सहयोग करेगी। यह समझौता मई 2030 तक प्रभावी रहेगा।

