इंदौर में NEET (UG) 2026 की परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में

आर्टिकल 19 न्यूज इन्दौर/

इंदौर में NEET (UG) 2026 की परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में

——*पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह और कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा- व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप*इंदौर में रविवार 21 जून को NEET (UG) 2026 की पुन: परीक्षा आयोजित की जायेगी।

परीक्षा के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह और कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने आज केंद्रीय विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री रोशन राय सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लिए उन्होंने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम परीक्षा के दौरान रहेंगे।

NEET परीक्षा के लिए इंदौर जिले में कुल 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 23,089 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम सवा 5 बजे तक आयोजित होगी। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में परीक्षा के सफल एवं सुचारू और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर व्यापक इंतजाम किये जा रहे हैं।

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने निर्देश दिए है कि ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए जिससे विद्यार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। परीक्षा केंद्रों में शीतल जल, छाया और बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!