दमोह जिले में सड़क दुर्घटना

दमोह। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत धुनगी नाला और रोंड के पास एक यात्री बस पलटने से घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस ईएमटी अरविन्द कुमार पायलेट राममूर्ति मिश्रा की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.जिनका उपचार ड्यूटी रत डॉक्टर आशुतोष पटेल,डॉक्टर एश्वर्य प्रताप राजपूत,जावेद खान, के अलावा और भी टीम के द्वारा किया जा रहा है. घायलों में गुड्डी विश्वकर्मा 60 वर्ष,सीमा राजगौंड 26 वर्ष, देश रानी सेन 50 वर्ष,आकाश विश्वकर्मा बनवार, गोपाल खुमान 46 वर्ष, अंजलि 18 वर्ष,आयुषी 9वर्ष, अर्चना पति पवन दुबे सिंगपुर/गुंजी, भारती पति मनोहर ठाकुर हरगुआं, बाबूलाल वंशवर्ती पिता भुज्जी खमरिया मानगढ़ को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गयाहै. जहां इनका इलाज जारी हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!