पशुपालन मंत्री लखन पटेल कर रहे हैं नियमों का पालन

आर्टिकल 19 न्यूज

ब्यूरो चीफ : अशोक कुमार

दमोह-विश्व में भारी पेट्रोल–डीजल की कमी के कारण मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने अपने सभी मंत्रियों विधायक को आवाहन किया था कि वह बिना लाव लश्कर के साथ पेट्रोल– डीजल की बचत करते हुए केवल अपने वाहन ही आने-जाने में उपयोग करें ।

कार्यकर्ताओं को अनावश्यक गाड़ियों के साथ शक्ति प्रदर्शन ना करें। जिसके कारण पेट्रोल की बचत हो सके। उसको मद्देनजर रखते हुए पथरिया विधानसभा क्षेत्र के पशुपालन मंत्री लखन पटेल अक्षरस: उसका पालन करते हुए का दो-तीन दिनों से दमोह में आम जनता से अपने निवास पर जनता दरबार पर उपस्थित होते हैं।

और लोगों के शिकायतों का निराकरण कर रहे हैं।उधर भी किसी भी प्रकार का कार्यकर्ता द्वारा शक्ति प्रदर्शन नहीं देखा गया है ।चर्चा करने पर मंत्री लखन पटेल ने बताया कि विश्व में पेट्रोल की कमी युद्ध के कारण हो गई है जिसके कारण देश में सीमित पेट्रोल की आवाजाही हो रही है। हम सभी देशवासियों को पेट्रोल की बचत करना चाहिए।

जिसके कारण देश में अतिरिक्त भार ना आए ।और लोगों को विशेष परिस्थितियों में पेट्रोल सुगमता से पेट्रोल पंप में उपलब्ध हो। हम सभी अपने यशस्वी मुख्यमंत्री का आदेशों का पालन कर रहे हैं वह करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!