हिंडोरिया में हजरत बाबा महबूब शाह (रहमतुल्लाह अलैह) का उर्स मुबारक अकीदत व एहतराम के साथ शुरू, उमड़ा जायरीनों का सैलाब

हिंडोरिया में हजरत बाबा महबूब शाह (रहमतुल्लाह अलैह) का उर्स मुबारक अकीदत व एहतराम के साथ शुरू, उमड़ा जायरीनों का सैलाब
हिंडोरिया। नगर के सुप्रसिद्ध सूफी संत हजरत बाबा महबूब शाह (रहमतुल्लाह अलैह) का सालाना उर्स मुबारक इस वर्ष भी बेहद अकीदत, एहतराम और मजहबी माहौल में शुरू हो गया है। उर्स के इस मुबारक मौके पर बाबा साहिब के आस्ताने को बेहद खूबसूरत और नक्काशीदार फूलों व आकर्षक विद्युत लाइटों से सजाया गया है, जिसकी रौनक देखते ही बन रही है।

गाजे-बाजे के साथ निकाली गई चादर शरीफ

उर्स के मुख्य आकर्षण के रूप में पारंपरिक गरिमा के साथ चादर शरीफ का जुलूस निकाला गया। उर्स कमेटी के अध्यक्ष आमिर भाई, अकील भाई, नन्नू चौबे सहित कमेटी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों की अगुवाई में गाजे-बाजे के साथ चादर शरीफ आस्ताना-ए-आलिया के लिए रवाना हुई। चादर शरीफ के जुलूस में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और दूर-दराज से आए जायरीन शामिल हुए, जो बाबा की शान में नात और मनकबत पढ़ते हुए चल रहे थे।

मजहबी कव्वाली का शानदार आयोजन

चादरपोशी की रस्म अदा होने के बाद मुख्य मंच (स्टेज) पर कव्वाली के शानदार प्रोग्राम का आगाज हुआ। कव्वाली का लुत्फ उठाने के लिए देर रात तक हजारों की तादाद में जायरीन और अकीदतमंदों का हुजूम जुटा रहा। मंच पर उपस्थित कव्वालों ने अपनी बेहतरीन कलाम और सूफियाना अंदाज से शमां बांध दिया, जिस पर लोग झूमने को मजबूर हो गए।

कमेटी ने संभाली मुस्तैदी से व्यवस्थाएं

उर्स के सफल आयोजन को लेकर उर्स कमेटी बेहद गंभीर और मुस्तैद नजर आ रही है। कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा मंच से लगातार घोषणाएं कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने और आने वाले मेहमानों व जायरीनों के स्वागत व सहूलियत के लिए दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। नगर में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच इस उर्स को संपन्न कराने के लिए वालंटियर्स और कमेटी के सदस्य चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।

कमेटी का संदेश: “हर साल की तरह इस साल भी बाबा साहिब का यह सालाना उर्स पूरे कौमी एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश कर रहा है। हमारा यह प्रोग्राम मुसलसल जारी रहेगा और हम सभी जायरीनों का दिल से इस्तकबाल करते हैं।”

आसपास के ग्रामीण इलाकों और अन्य जिलों से भी बाबा के चाहने वाले लगातार हिंडोरिया पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में मेला जैसा उत्सव का माहौल बना हुआ है।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionR: 0;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 272.88278;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 37;

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!